पहला खंड - सामान्य जानकारी
1.1 अनिवार्य निबंधन और शर्तें
कोई खाता पंजीकृत करना और/या Onlinegamestars.com (एक वेबसाइट) में प्रतियोगिता में भाग लेना इस बात की पुष्टि के रूप में काम करेगा कि प्रयोक्ता संशोधित संस्करण में वर्णित निबंधनों और शर्तों से परिचित है और वह इनके प्रति अपनी सहमति व्यक्त करता है। साइट के पास अपने विवेक के अनुसार निबंधनों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार होगा। यदि कोई प्रयोक्ता कोई परिवर्तन कर दिए जाने के बाद साइट को देखना जारी रखता है, तो वह स्वाभाविक रूप से ऐसे परिवर्तनों से सहमत होगा। प्रयोक्ता निबंधनों और शर्तों में किन्हीं परिवर्तनों का स्वयं लेखा-जोखा रखेगा।
निम्नलिखित निबंधन और शर्तें इस दस्तावेज की विषय-वस्तु के संबंध में प्रयोक्ता और कम्पनी Witeg Corporation के बीच करार का पूरा संस्करण होंगी और लिखित या मौखिक सभी व्यवस्थाओं, करारों, पृष्ठांकनों और चर्चाओं का स्थान ले लेंगी। इन निबंधन और शर्तों के खंडों में से किसी एक खंड को रद्द करना अन्य खंडों (समान या भिन्न) को रद्द करने का आधार नहीं नहीं हो सकता और इसे खंडों को तब तक असीमित रद्द करने का कारण नहीं माना जा सकता, जब तक कानून द्वारा अन्यथा प्रावधान न किया गया हो।
अगर इनमें से किसी निबंधन और शर्त को किसी सक्षम न्यायालय द्वारा अवैध या अप्रवर्तनीय माना जाता है, तो ऐसा खंड इन निबंधन और शर्तों से हटा लिया जाएगा, जबकि अन्य निबंधनों और शर्तों की कानूनी शक्ति और कार्य यथावत रहेगा।
1.2 लागू कानून और विवादों का निपटारा
कानून के टकरावों के वर्तमान सिद्धांतों पर ध्यान दिए बिना इन निबंधनों और शर्तों पर ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के विधानों के अनुसार व्याख्या और संव्यवहार लागू होगा।
किसी खाते को पंजीकृत करने और/या साइट पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रयोक्ता इस बात को मानेगा कि पक्षकारों के दिवालिया हो जाने की स्थिति में उसके पास तीसरे पक्षकारों को संबद्ध किए बिना विवादों का समाधान करने, कम्पनी के विरुद्ध सामूहिक मुकदमा दाखिल करने का कोई अधिकार नहीं होगा और साथ ही वह मामला-दर-मामला आधार पर सभी मतभेद सुलझाएगा। प्रयोक्ता यह मानेगा कि मतभेदों के परिणामस्वरूप कोई कार्यवाहियाँ ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के किसी न्यायालय या कम्पनी द्वारा निर्धारित किसी अन्य न्यायालय में होंगी, और इसके साथ ही वह उपर्युक्त मतभेदों की समीक्षा करने के लिए अपनाए गए निजी न्यायक्षेत्र और क्षेत्रीय न्यायक्षेत्र को स्वीकार करेगा।
1.3 पूरा करार
साइट पर प्रस्तुत अन्य बाध्यताओं और नियमों के साथ निबंधन और शर्तें प्रयोक्ता और साइट के बीच पूरा करार होंगे और इनमें प्रयोक्ता द्वारा कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। निबंधन और शर्तें साइट के किसी सहबद्ध व्यक्ति या इसके सहबद्ध व्यक्ति होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति द्वारा वैयक्तिक रूप से नहीं बदली जा सकतीं। इस उप खंड के किसी भी प्रावधान के पास निबंधनों और शर्तों में परिवर्तन करने के लिए साइट का अधिकार सीमित करने या साइट पर संशोधन प्रकाशित करने का भी कोई अधिकार नहीं होगा।
1.4 करार के प्रावधानों की प्रभुसत्ता-सम्पन्नता
अगर इन निबंधनों और शर्तों के अलग-अगल खंडों को अवैध या अप्रवर्तनीय माना जाता है, तो इन खंडों को निबंधनों और शर्तों से हटा लिया जाएगा और इनका बाकी के खंडों की मान्यता और कानूनी शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
दूसरा खंड – निबंधन और शर्तें और बाध्यताएं
2.1a प्रतिभागिता अधिकार
किसी खाते को पंजीकृत करने और/या साइट पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रयोक्ता मूर्त्त व्यक्ति अवश्य होना चाहिए जिसके पास पहचान पत्र और खाता पंजीकरण फॉर्म में वर्णित स्वयं का ई-मेल पता अवश्य होना चाहिए। यदि संगत वैधता की कानून द्वारा मनाही हो या ये इसके द्वारा सीमित हों, तो निबंधनों और शर्तों को अवैध माना जाएगा।
यदि प्रयोक्ता ने अपने कार्यों से किसी देश के कानून का उल्लंघन किया हो, तो कम्पनी या साइट प्रशासन का कोई उत्तरदायित्त्व नहीं होगा।
2.2 भाग लेने से संबंधित मनाही
खंड की शर्तों पर ध्यान दिए बिना वैयक्तिक व्यक्ति, और विशेषकर ये व्यक्ति साइट द्वारा पेशकश किए गए पुरस्कार पाने के हकदार नहीं होंगे: साइट डेवलपर, कर्मचारी, अधिकारी और निदेशक (इसके साथ-साथ उनके निकट संबंधी), इसकी मूल कम्पनियाँ, सहायक कम्पनियाँ और सहबद्ध व्यक्ति; और साथ ही वे व्यक्ति जिनकी साइट की प्रतियोगिताओं के आयोजन के बारे में गोपनीय सूचना तक पहुँच है। इस खंड के संदर्भ के भीतर निकट संबंधी माता-पिता, भाई और बहनें, पति-पत्नी, बच्चे और इसके साथ ही कर्मचारी, अधिकारी या निदेशक के परिवार में स्थायी रूप से रह रहे अन्य व्यक्ति हैं।
2.3 न्यायक्षेत्र और कराधान
प्रयोक्ता उस राज्य, ज़िले और/या देश के कानूनों का पालन करेगा जिसमें वह रहता है और जहाँ से वह साइट को एक्सेस करता है, और इन कानूनों का पालन करने के लिए अकेले ज़िम्मेदार होगा। प्रयोक्ता यह स्वीकार करेगा कि साइट, साइट की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वर्तमान कानूनी मनाही या प्रतिबन्धों के लिए किसी उत्तरदायित्त्व से मुक्त है। साइट प्रतियोगिताओं में प्रयोक्ता के भाग लेने का कानूनी होना सुनिश्चित करते हुए किन्हीं व्यक्त या अव्यक्त आश्वासनों और गारंटियों का परित्याग कर देगी; साइट से संबद्ध कोई भी व्यक्ति या इससे संबद्ध होने का दावा करने वाला कोई भी व्यक्ति तथाकथित आश्वासनों और गारंटियों की पेशकश करने का हकदार नहीं होगा।
साइट के पास उप खंड 2.1 और 2.2 के अनुसार भाग लेने के लिए उसके अधिकारों का प्रमाण मांगने और उसे पुरस्कार देने से पहले उसका पहचान पत्र मांगने का अधिकार होगा।
2.4 स्वामित्त्व अधिकारों की मान्यता
किसी खाते को पंजीकृत करने और/या साइट पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रयोक्ता यह मानेगा कि साइट पर दी गई सारी सूचना भिन्न फॉर्मों और उपकरणों का उपयोग करते समय वैध कॉपीराइटों, पेटेंट अधिकारों, ट्रेडमार्कों, वाणिज्यिक वर्गीकृत सूचना और अन्य स्वामित्त्व अधिकारों के साथ बाधित हो सकती है और वह यह भी मानेगा कि ये अधिकार साइट के हैं। प्रयोक्ता ऐसी सूचना को संशोधित और प्रकाशित करने, इसे अन्तरित करने और बेचने, इससे कुछ प्राप्त करने और ऐसी सूचना का ऐसे मामलों के सिवाए किसी भी तरीके से निपटान करने के लिए भी हकदार नहीं होगा, जब प्रयोक्ता गैर-वाणिज्यिक निजी उपयोग के लिए सूचना की प्रति तैयार करता है, बशर्ते कि प्रयोक्ता यह सुनिश्चित करेगा कि किसी कॉपीराइट और अन्य स्वामित्त्व अधिकारों का उल्लंघन न हो। साइट इस बात का सत्यापन करते हुए किन्हीं आश्वासनों और गारंटियों का परित्याग करेगी कि साइट पर सामग्रियों का उपयोग करना तीसरे पक्षकारों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं है। हालांकि साइट सूचना की परिशुद्धता और संगतता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त प्रयास करेगी, फिर भी साइट सूचना की परिशुद्धता के संबंध में किन्हीं आश्वासनों और गारंटियों का त्याग करेगी। साइट, साइट की विषय-वस्तु में किन्ही त्रुटियों या भूलों के लिए बाध्य या उत्तरदायी नहीं होगी।
प्रयोक्ता द्वारा ई-मेल के माध्यम से और डेटा, प्रश्नों, टिप्पणियों, सुझावों इत्यादि सहित अन्य संचार माध्यमों से भेजा गया कोई ब्यौरा या सामग्री गोपनीय या रक्षित सूचना नहीं होगी। प्रयोक्ता द्वारा प्रस्तुत या प्रकाशित किसी भी सूचना का साइट और इसके सहबद्ध व्यक्तियों द्वारा किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा सकता है, जिसमें इसकी प्रतिलिपि बनाना, प्रचार-प्रसार करना, अन्तरण करना, प्रकाशन करना, प्रसारित करना और सूचना को वेब पोस्टों पर प्रस्तुत करना सम्मिलित है, पर यह इस तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा साइट के पास प्रयोक्ता के साइट के प्रतिनिधियों के साथ पत्राचार में निहित किन्हीं विचारों, संकल्पनाओं, प्रौद्योगिकियों और तरीकों का किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग करने का अधिकार होगा, जिसमें उपर्युक्त सूचना के आधार पर उत्पादों का विकास, उत्पादन और संवर्धन सम्मिलित है, पर यह इस तक ही सीमित नहीं है। इसी बीच, प्रयोक्ता के पास ऊपर वर्णित परिस्थितियों के संबंध में कोई लाभ प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा।
सभी खेलों और पहेलियों के शीर्षकों सहित, साइट पेजों पर मौजूद ट्रेडमार्कों, लोगो या विज्ञापन साइन (जिन्हें संयुक्त रूप से ट्रेडमार्क कहा जाता है) को साइट और/या अन्य व्यक्तियों के पंजीकृत या अपंजीकृत ट्रेडमार्क माना जाता है। साइट पर दी गई सूचना किसी भी माध्यम से साइट पर स्पष्ट रूप से या किसी अन्य तरीके से ट्रेडमार्कों का उपयोग करने के लिए लाइसेंस या अधिकार देने का आधार नहीं होगी। साइट पर प्रदर्शित किसी ट्रेडमार्क या किसी अन्य साइट सूचना के अनधिकृत उपयोग की कड़े रूप में मनाही है, बशर्ते निबंधनों और शर्तों में अन्यथा उल्लेख न किया गया हो। इसके द्वारा साइट प्रयोक्ता को यह सूचित करती है कि उसे कानून में उल्लिखित अपने बौद्धिक सम्पदा अधिकारों की रक्षा करने का परामर्श दिया जाता है, जिसमें उल्लंघनकर्ता के लिए आपराधिक अभियोजन और/या उपयुक्त परिस्थितियों में सिविल मामलों में मुकदमे आरम्भ करना सम्मिलित है, पर यह इस तक ही सीमित नहीं है।
2.5 संवर्धनात्मक क्रियाकलाप
किसी खाते को पंजीकृत करके प्रयोक्ता यह स्वाभाविक रूप से स्वीकार करेगा कि वह साइट को स्थितियों में प्रयोक्ता का नाम प्रदर्शित करने के लिए अधिकार देता है। साइट से पुरस्कार प्राप्त करके प्रयोक्ता स्वयं को पर्याप्त मुआवज़े के बिना विज्ञापन और अन्य समान उद्देश्यों के लिए किसी भी समय फोटोग्राफों, आवाज़ों, और अन्य समान डेटा और/या निजी डेटा जनप्रचार माध्यमों में सामान्य रूप से प्रकाशित करने, सम्मिलित करने, प्रसारित करने और उपयोग करने के लिए सहमत होगा।
2.6 सूचना का अन्तरण
अगर प्रयोक्ता साइट को अपनी टिप्पणियाँ, प्रश्न या सुझाव भेजता है, जिसमें टिप्पणियाँ, पाठ्य सन्देश, चित्र और कम्प्यूटर प्रोग्राम सम्मिलित हैं, पर ये इन तक ही सीमित नहीं है, तो ऐसा सारा डेटा काइट की एकल सम्पत्ति बन जाएगा और बना रहेगा। उपर्युक्त डेटा किसी भी माध्यम से साइट को गोपनीयता के लिए प्रतिबद्ध नहीं करेगा। साइट के पास प्रयोक्ता को पर्याप्त मुआवज़े के बिना तथाकथित सारे डेटा के अप्रतिबंधित उपयोग के लिए अनन्य अधिकार होंगे।
2.7 आवश्यक सूचना
प्रयोक्ता को पंजीकरण के समय निम्नलिखित सूचना प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है: प्रयोक्ता का नाम जिसे प्रयोक्ता के नाम के रूप में उपयोग किया जाएगा, पासवर्ड और ई-मेल पता। साइट के पास अभद्र प्रयोक्ता नामों को मुक्त रूप से बदलने और/या मिटाने/ब्लॉक करने का अधिकार सुरक्षित है।
2.8 सूचना की प्रामाणिकता
प्रयोक्ता साइट को भेजी गई सारी सूचना की सत्यनिष्ठा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करेगा। जान-बूझकर अपर्याप्त या अप्रामाणिक सूचना देने से प्रयोक्ता का खाता सीधे ब्लॉक किया जा सकता है, और इसके साथ ही प्रयोक्ता द्वारा जीते गए सारे इनामों और पुरस्कारों को रद्द किया जा सकता है।
2.9 निजता नीति
साइट के पास प्रयोक्ता की पूर्व सहमति प्राप्त किए बिना तीसरे पक्षकारों को कोई निजी सूचना (प्रयोक्ता पंजीकरण फॉर्म, सामाजिक बीमा संख्या, ई-मेल पते से सूचना, कुकियों से संबंधित सूचना और प्रयोक्ता के IP पते के बारे में सूचना सहित) जान-बूझकर प्रकट करने का कोई अधिकार नहीं होगा, सिवाए उन मामलों के जब साइट ऐसा सोचती है कि ऐसी सूचना प्रकट करना साइट की सांविधिक और अनुबन्ध की अपेक्षाओं और इसके साथ ही साइट के निबंधनों और शर्तों या अन्य नियमों को पूरा करने के लिए इसका प्रत्यक्ष दायित्त्व है। साइट से पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में प्रयोक्ता द्वारा पुष्टि उप खंड 2.5 के अनुसार निजी सूचना प्रकट करने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रयोक्ता की सहमति मानी जाएगी। साइट के पास प्रयोक्ता की सहमति के बिना जनसांख्यिकी और बाज़ार परिस्थितियों के बारे में अन्य सूचना उस स्थिति में एकत्र करने का अधिकार है, अगर इस उद्देश्य के लिए साइट प्रयोक्ता की निजी सूचना तीसरे पक्षकारों को प्रकट नहीं करती। Witeg Corporation (विटेग कॉर्पोरेशन) प्रतियोगिताओं में जीत, विशेष बोनसों, घटनाओं और साइट की नीति में परिवर्तनों के बारे में ब्यौरा भेजने के लिए ई-मेल सेवाओं का उपयोग करेगा। नए प्रतिभागी Witeg Corporation से छह प्रकार के सन्देशों की डाक सूची के लिए स्वाभाविक रूप से सदस्य बन जाएंगेः विज्ञापन, कम्पनी के भागीदारों के विज्ञापन, परिपत्र, सामान्य सूचना संबंधी संचार, मनोरंजन संबंधी सन्देश (और विशेष रूप से खेलों और प्रतियोगिताओं के बारे में सन्देश) और आर्थिक मुद्दों के बारे में सन्देश।
2.10 चैट, बिलबोर्ड और सन्देश साज-सम्भाल नीति के संबंध में संचार
आचरण के नियम:
-
साइट के पास उन प्रयोक्ताओं के एक्सेस को अस्थायी या स्थायी रूप से लॉक करने का अधिकार सुरक्षित है, जो आचरण के नियमों का उल्लंघन करते हैं या ऑनलाइन चैट समुदायों के उद्देश्यों का दुरुपयोग करते हैं।
-
साइट के पास किसी भी कारण से पोस्ट को हटाने का अधिकार है।
-
साइट के किसी भाग तक पहुँचने के लिए प्रयोक्ता के पास पहचान पत्र अवश्य होना चाहिए।
-
अपमानजनक शब्दों, अभद्र अभिव्यक्तियों के उपयोग और इसके साथ ही ऐसे शब्दों को छिपाने के लिए **तारे के चिन्हों** और अन्य मंगलभाषी अक्षरों के उपयोग की मनाही है।
-
साइट के नियम अपमानजनक, अभद्र, पीड़ादायक, नग्न, गालीयुक्त, अशिष्ट, प्रत्यक्ष, भोंडी भाषा का उपयोग करने और निरंकुश सन्देशों को प्रकाशित करने की अनुमति नहीं देते।
-
साइट के प्रयोक्ताओं के चैट नाम प्रयोक्ता नामों के रूप में प्रदर्शित किए जाते हैं; उन्हें अन्य साइट खिलाड़ियों को आबंटित करने की अनुमति नहीं है।
-
साइट चर्चा के अधीन प्रश्न पर रायों और टिप्पणियों का स्वागत करती है, पर व्यक्तियों, कम्पनियों और उत्पादों की सभी प्रकार की आलोचना (निन्दा) की मनाही करती है।
-
साइट के बिलबोर्डों और साइट के अन्य खंडों में सभी पोस्टों में साइट के खेलों के बारे में सूचना अवश्य होनी चाहिए।
-
अन्य कम्पनियों की संवर्धनात्मक सामग्रियों और URLs के प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
-
साइट के बिलबोर्डों और साइट के अन्य खंडों में सभी पोस्टों में साइट के खेलों के बारे में सूचना और इन बिलबोर्डों और खंडों के बारे में सूचना अवश्य होनी चाहिए।
-
साइट प्रयोक्ताओं को साइट के अन्य प्रयोक्ताओं के साथ संचार करते समय निजी सूचना (नाम, टेलीफोन नंबर, आवासीय पता, पासवर्ड) प्रकाशित करने के विरुद्ध पहले से चेतावनी देती है।
-
प्रयोक्ता के संचार में विज्ञापन संबंधी सूचना नहीं होनी चाहिए।
-
प्रयोक्ता के संचार में कॉपीराइट, पेटेंट अधिकार और ट्रेडमार्कों के बारे में सूचना नहीं होनी चाहिए।
-
चैटों, बिलबोर्डों या प्रयोक्ताओं के साथ संचार में व्यक्त की गई सूचना साइट और समुदाय की सम्पत्ति बन जाएगी। प्रयोक्ता द्वारा प्रकट सूचना के लिए साइट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
-
प्रयोक्ताओं के साथ संचार करते समय नए फांटों, जावा, एचटीएमएल कोडों, टेबलों और अन्य प्रोग्राम कोडों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
2.11 बल्क मेलों को जाँचना
साइट उन कार्यों के लिए अपनी ज़ोरदार गैर-मंजूरी प्रकट करती है, जिनका आम नाम “स्पैम” है। साइट के पास उन प्रयोक्ताओं के खातों को तुरन्त ब्लॉक या रद्द करने का अधिकार होगा, जिनके कार्य स्पैम (साइट के सहयोगियों द्वारा उचित रूप से पुष्टि कर दिए जाने पर) के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा, साइट ऐसे प्रयोक्ताओं के सभी पुरस्कारों (यदि कोई हों) को एकपक्षीय रूप से रद्द करने की भी हकदार होगी। साइट शब्द स्पैम की निम्नलिखित परिभाषा देती है:
-
ऐसे प्राप्तकर्ता को भेजे गए ईमेल सन्देश जिसके साथ प्रेषक का कोई साझा व्यवसाय नहीं है और प्राप्तकर्ता के अनुरोध और/या सहमति की स्पष्ट अभिव्यक्ति के बिना किन्हीं निजी संबंधों द्वारा संबद्ध नहीं है;
-
यूज़नेट नेटवर्क और बिलबोर्डों पर प्रकाशित सन्देश, यदि चर्चा के विषय चर्चा से संबद्ध नहीं हैं (विषय से परे के सन्देश), तो इन्हें समाचारों के असामान्य समूह या उपयुक्त रूप से अनुमत सीमाओं को पार करने वाले बल्क में रख दिया जाएगा;
-
चैटों में प्रकाशित या IRC (इंटरनेट रिले चैट) माध्यम में व्यक्तियों या व्यक्तियों के समूहों को भेजे गए या तत्काल सन्देश प्रणालियों (उदाहरण के लिए, ICQ) में प्रकाशित अनुरोध सन्देश;
साइट के पास अपने विवेक पर और बल्क मेलों के लिए पूर्व नोटिस के बिना निम्नलिखित उपाए करने का अधिकार होगा, विशेष रूप सेः
-
खाता ब्लॉक करना: प्रामाणिक और सत्यापित शिकायत प्राप्त होने पर साइट गलत कामों में संलग्न प्रयोक्ता प्रतिभागी का प्रोफाइल तुरन्त ब्लॉक करने की हकदार है। ब्लॉकिंग प्रतिभागियों के लिए अंतिम चेतावनी है और प्रयोक्ता द्वारा और स्पैम सन्देशों को रोकती है। साइट के पास अपने विवेक पर मामला-दर-मामला आधार पर दुरुपयोग के प्रत्येक अलग-अलग मामले की समीक्षा करने और खाते को ब्लॉक करने या रद्द करने और इसके साथ ही सभी संबंधित जीतों को वापस लेने के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। साइट के पास किसी भी समय अपनी इच्छा के किसी प्रयोक्ता खाते को अनब्लॉक करने का अधिकार सुरक्षित है।
-
खाता रद्द करना: प्रामाणिक और सत्यापित शिकायत प्राप्त होने पर साइट गलत कामों में संलग्न प्रयोक्ता प्रतिभागी का प्रोफाइल तुरन्त ब्लॉक करने और सभी संबंधित जीतों को वापस लेने की हकदार है।
दुरुपयोग की शिकायतें भेजना: अगर प्रयोक्ता स्पैम मेल जाँच की नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट करना चाहता है, तो वह abuse@OnlineGameStars.com पर इस उल्लंघन का प्रमाण भेज सकता है। सम्पूर्ण उचित ज़िम्मेदारी के साथ इस फीचर का उपयोग करें!
2.12 भाग लेने के अधिकारों की सीमा
प्रयोक्ता के पास साइट के संसाधनों का उपयोग करने के लिए एक भौतिक व्यक्ति के लिए केवल एक खाता खोलने का अधिकार होगा। साइट के पास बहुत-से खातों का पंजीकरण करने के प्रत्येक प्रयास को दर्ज करने का अधिकार सुरक्षित है; यदि साइट यह पाती है कि प्रयोक्ता ने एक भौतिक व्यक्ति या पते के लिए एक से अधिक खाता खोला है, तो प्रयोक्ता को पूर्व सूचना दिए बिना सभी अतिरिक्त खाते समाप्त कर दिए जाएंगे, और इसके जैसे बाद के सभी उल्लंघनों के परिणामस्वरूप सारे खाते समाप्त कर दिए जाएंगे और कम्पनी Witeg Corporation के पास सभी संबंधित जीतों को वापस लेने का अधिकार होगा। साइट के पास किसी व्यक्ति को एक्सेस मना करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसमें विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित प्रॉक्सी सर्वर और/या IP पतों का उपयोग करने वाले खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
साइट के पास प्रयोक्ता द्वारा साइट के संसाधनों का उपयोग करने के लिए क्रेडिट कार्ड द्वारा किए गए प्रचालनों की राशि (समकक्ष डॉलर में) को सीमित करने का अधिकार होगा। साइट के पास किसी वर्तमान केलेन्डर माह में साइट प्रयोक्ता द्वारा जीती गई राशि (समकक्ष डॉलर में) को सीमित करने का भी अधिकार होगा; अगर जीत की राशि निर्धारित सीमा पर पहुँच जाती है, तो साइट द्वारा पेशकश की गई प्रतियोगिताओं में प्रयोक्ता का भाग लेना अगले केलेन्डर माह के आरम्भ होने तक निलंबित कर दिया जाएगा। साइट के पास कालातीत होने की तारीख और सभी खेल बोनसों की अन्य सीमाएं तय करने का अधिकार है। साइट के पास निष्क्रिय खाते के बोनस शेष को शून्य पर नियत करने का अधिकार सुरक्षित है। खेल के बोनस वे बोनस हैं, जो Witeg Corporation द्वारा प्रयोक्ता खाते में क्रेडिट किए जाते हैं, जिनमें विशेषाधिकार बोनस, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बोनस, धन के रूप में बोनस, पुरस्कार बोनस और वस्तुओं के रूप में बोनस सम्मिलित हैं, पर ये इन तक ही सीमित नहीं हैं। प्रयोक्ता का खाता उस स्थिति में असक्रिय समझा जाएगा, अगर इसे कम से कम 180 दिनों तक प्रयोग नहीं किया जाता है।
2.13 दुरुपयोग
प्रयोक्ता द्वारा ऐसे कार्य करने, जिनमें साइट पर अवैध तकनीकों का उपयोग सम्मिलित हो सकता है, जिनमें बहुत-से खाते खोलना और/या इनका उपयोग करना, ऐसे अनधिकृत या अद्यतन सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर का उपयोग करना जिससे प्रयोक्ता को प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लाभ मिलता हो, जीतने के लिए अतिरिक्त अवसर उत्पन्न करने के लिए जान-बूझकर निष्क्रिय खेल (उपहार), खातों के बीच राशि का जान-बूझकर हस्तान्तरण (काले धन को वैध बनाना), अन्य प्रतिभागियों के लिए अनुचित राय, निन्दनीय सामग्री का प्रकाशन, निबंधनों और शर्तों का कोई उल्लंघन, खाते या साइट की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य (इन्हें संयुक्त रूप से दुरुपयोग कहा जाता है) सम्मिलित हैं, पर ये इन तक ही सीमित नहीं हैं, से साइट को (इसके एकल विवेक से साइट के वैयक्तिक निर्णय के अनुसार) खाते को रद्द करने और साइट का एक्सेस ब्लॉक करने तक का, और “काले धन को वैध बनाने” के मामले में प्रयोक्ता खाते के देश के अनुसार कानून प्रवर्तन निकायों को सूचना प्रकट करने का अधिकार प्रदान होगा। इसके अलावा, प्रयोक्ता की सभी जीतों (यदि कोई हों) को साइट के विवेक पर वापस लिया जा सकता है।
2.15 खाता रखरखाव शुल्क
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति की खाता उस स्थिति में असक्रिय समझा जाएगा, अगर प्रयोक्ता ने यह खाता सक्रिय न किया हो और पिछले छह महीनों से प्रतियोगिताओं में भाग न लिया हो। अगर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति का खाता असक्रिय हो, तो साइट के पास खाते के असक्रिय रहने के पाँच महीनों के बाद प्रति माह 8 परम्परागत इकाइयों तक रखरखाव शुल्क तय करने का अधिकार सुरक्षित है। साइट के पास खाते के मालिक को ईमेल के माध्यम से असक्रियता की स्थिति और रखरखाव के शुल्क के बारे में सूचित करने का अधिकार होगा।
2.16 धन वापस लेना
प्रयोक्ता केवल तभी किसी भी समय खाते के शेष से धन निकालने का हकदार होगा, अगर प्रयोक्ता ने जिस प्रतियोगिता में भाग लिया हो, वह समाप्त हो गई हो। क्रेडिट कार्ड, ई-वालेट या Western Union (Western Union) को धन के हस्तान्तरण में OnlineGameStars.com के लेखा विभाग द्वारा भुगतान के अनुमोदन के बाद 18 दिन लगेंगे।
खाते से धन निकालने के लिए प्रयोक्ता Finance-out@OnlinegameStars.com को अनुरोध करने के लिए बाध्य है। साइट के पास किसी तरीके से धन का हस्तान्तरण करने के लिए प्रभार तय करने का अधिकार होगा। प्रयोक्ता को क्रेडिट कार्ड या ई-वालेट पर धन का हस्तान्तरण करने के लिए साइट प्रशासक जीत की 3.6% राशि निकालेगा। Western Union के माध्यम से धन का हस्तान्तरण करने के लिए साइट का प्रशासक हस्तान्तरित की जाने वाली 18% राशि + Western Union के प्रभार निकालेगा। साइट का लेखा विभाग धन निकालने के लिए अनुरोधों पर व्यवस्थित रूप से कार्रवाई करेगा (महीने में कम से कम दो बार) : प्रयोक्ताओं को धन का हस्तान्तरण संबंधित हस्तान्तरण का अनुमोदन होने पर प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक किया जाएगा (या उस स्थिति में अगले कार्यदिवस पर, अगर ऊपर वर्णित तारीखों को छुट्टी हो या सार्वजनिक छुट्टी हो)।
साइट के प्रशासक के पास 18 केलेन्डर दिनों तक धन निकालने के लिए आवेदनपत्रों पर विचार करने का अधिकार होगा। प्रयोक्ता केवल वही धन हस्तान्तरित कर सकता है, जो उसने खेल क्रियाकलापों के परिणामस्वरूप प्राप्त किया था। प्रयोक्ता द्वारा खेल क्रियाकलाप में प्राप्त न किए गए “आमंत्रण”, “करेंसी कोड”, “प्रशासन बोनस” को वापस नहीं लिया जा सकता और इनका उपयोग केवल खेलों में भाग लेने के लिए ही किया जाना चाहिए।
2.17 मुफ्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति के खाते का निष्क्रिय होना
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति का खाता उस स्थिति में असक्रिय समझा जाएगा, अगर प्रयोक्ता ने यह खाता सक्रिय न किया हो और प्रतियोगिताओं में पिछले छह महीनों से भाग न लिया हो। अगर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति का खाता असक्रिय हो जाता है, तो साइट के पास खाते को निष्क्रिय करने का अधिकार सुरक्षित है। उपर्युक्त स्थिति में निष्क्रिय करने के मामले में साइट प्रयोक्ता को साइट के संसाधनों का उपयोग करने की सम्भावना के बारे में याद दिलाने के लिए उससे सम्पर्क कर सकती है। अगर प्रयोक्ता निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के बाद साइट देखता है, तो साइट के पास यह अधिकार होगा कि वह उससे साइट की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए नए खाते के पंजीकरण करने की अपेक्षा करे।
तीसरा खंड – OnlineGameStars क्रियाकलाप का सार
3.0 OnlineGameStars पुरस्कार निधि की रूपरेखा
OnlineGameStars की पुरस्कार निधि साइट या खेल के प्रायोजकों द्वारा प्रायोजित नकदी की राशि की पेशकश करती है, जिससे व्यक्ति, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति उस स्थिति में विभिन्न पुरस्कार या वस्तु पुरस्कार जीत सकते हैं, अगर वे निम्नलिखित कामों को पूरा करते हों।
3.1. OnlineGameStars.com के खेल
नकदी या वस्तु पुरस्कार जीतने के लिए प्रतिभागी को साइट पर उपलब्ध कराए गए किसी खेल में अवश्य खेलना चाहिए। प्रत्येक खेल की अपनी पुरस्कार निधि होती है और एक खेल में भाग लेना अन्य खेल में जीतने की गारंटी नहीं देता है।
3.2. OnlineGameStars.com का भाग लेने का भुगतान
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति OnlineGameStars प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खेल की मुद्रा खरीदते हैं।
साइट के खेल की मुद्रा “ Parnas” मानी जाती है। 1 Parnas = 1 अमरीकी डॉलर। साइट के प्रशासन के पास प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सूचित किए बिना किसी भी समय खेल की मुद्रा की दर बदलने का अधिकार सुरक्षित है।
भिन्न खेलों में प्रत्येक नए प्रयास के लिए प्रशासन भाग लेने वाले व्यक्ति के चालू खाते से किसी भी दिए गए खेल से खेल की मुद्रा की नियत राशि घटाता है।
3.3 जीतने और पुरस्कार प्रदान करने के अवसर
साइट पर प्रस्तुत सारी प्रतियोगिताओं के परिणाम प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या के साथ-साथ खिलाड़ियों के स्तर पर निर्भर करते हैं, जिससे जीतने की सम्भाव्यता की गणना करना व्यावहारिक रूप से असम्भव हो जाता है। अकेला विजेता वह हो सकता है, जो सर्वोत्तम है और जीतता है। पर, विभिन्न खेलों में मध्यवर्ती पुरस्कार भी होते हैं।
सामान्यतया, पुरस्कार धन की वह राशि होती है, जो विजेता के खाते में सीधे जमा करनी होती है। पुरस्कार निधि की राशि प्रतियोगिता आरम्भ होने से पहले घोषित की जाती है। साइट प्रशासन या खेल का प्रायोजक प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि तय करेगा। प्रशासन के पास प्रथमतया पुरस्कार राशि में सुधार करने के लिए कोरम नियुक्त करने का अधिकार होगा। कोरम लोगों की ऐसी संख्या होती है, जो पुरस्कार राशि वितरित करने के लिए पर्याप्त होती है। कोरम प्रत्येक देश के लिए अलग से नियुक्त किया जाएगा। प्रशासन पुरस्कार राशि और खेल के आधार पर कोरम नियुक्त करेगा। कोरम द्वारा कार्यनिष्पादन न करने का अर्थ पुरस्कार राशि का नुकसान नहीं होता है। पुरस्कार राशि को बस प्राप्त राशि के स्तर पर कम किया जाता है और पुरस्कार विजेताओं के बीच वितरित किया जाता है।
साइट प्रशासन प्रत्येक देश या क्षेत्र के लिए अलग कोरम जैसी पुरस्कार निधि तय कर सकता है। प्रत्येक प्रयोक्ता के पास खेल मुद्रा की अतिरिक्त लागत पर किसी भी देश के लिए खेलने का अधिकार होगा।
अगर कानून द्वारा अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, तो साइट निधियों की व्यवस्था करने के लिए कमीशन के रूप में भाग लेने वालों के पंजीकरण के लिए सारे प्रवेश शुल्क की कुल राशि का निश्चित भाग रखने की हकदार होगी।
ध्यान दें कि साइट के निर्णय पर किसी खिलाड़ी का खाता बन्द करते समय साइट के पास खिलाड़ी की सभी जीतों को वापस लेने का अधिकार होगा, जो निबंधनों और शर्तों का उल्लंघन करने पर दंड के रूप में इन्हें वापस करने के अधिकार के बिना होगा। ऐसे मामलों मे साइट ऐसी निधियों का निबंधन और शर्तों को पूरा करने के लिए व्ययों का भुगतान करने के लिए उपयोग करेगी।
3.4 पुरस्कार सूचियाँ
पुरस्कार सूचियाँ साइट पर दो तरीकों से प्रकाशित की जाती हैं: 1) ऑनलाइन रूप में, जिसमें प्रत्येक देश के सर्वोत्तम 8 परिणाम प्रदर्शित किए जाते हैं। 2) प्रतियोगिता के समाप्त होने के तुरन्त बाद, बड़ी पुरस्कार राशि (जिसका निर्णय साइट द्वारा एकपक्षीय रूप से लिया जाना होता है) वाली बड़े पैमाने की प्रतियोगिताओं के सिवाए, वे पुरस्कार सूचियाँ जो सम्भावित दुरुपयोगों को रोकने के लिए आवश्यक समय के आधार पर पाँच कार्य दिवसों के भीतर प्रकाशित की जाती हैं।
3.5 खेल के परिणाम
साइट प्रतियोगिता के विजेताओं के परिणामों और नामों का निर्णय करेगी और परिणामों पर फिर से विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में पंजीकरण करवाकर और/इनमें भाग लेकर प्रयोक्ता इन शर्तों के संबंध में अपनी सहमति की पुष्टि करेगा।
3.6 प्रतियोगिता के नियम
साइट पर प्रस्तुत विशिष्ट प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानने के लिए प्रयोक्ता को संबंधित लिंक पर जाना होगा: Правила турниров
3.7 प्रतियोगिता की अवधि में परिवर्तन और इसका कालातीत होना
OnlineGameStars के पास ऊपर वर्णित निबंधनों और शर्तों में किसी पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसमें प्रतियोगिता सदस्य भागीदार, प्रतियोगिता की अवधि, रद्द करने के लिए प्रभावी अवधि, किन्हीं कार्यों को पूरा करने पर भाग लेने वाले व्यक्ति को प्रदान किए गए पुरस्कार प्वाइंटों की संख्या, पुरस्कार प्वाइंट प्रदान करने की शर्तें, प्रतियोगिता के ढाँचे में रद्द किए जाने वाले पुरस्कार प्वाइंटों की संख्या सम्मिलित है, पर ये इन तक ही सीमित नहीं हैं, हालांकि ये परिवर्तन भुगतान वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों के लिए पुरस्कार प्वाइंट पाने के अवसर प्रभावित कर सकते हैं।
OnlineGameStars के पास किसी भी अवधि में और पूर्व सूचना के बिना किसी भी कारण से कार्यक्रम को पूरा करने का अधिकार होगा, हालांकि इससे भाग लेने वाले व्यक्तियों के जीतने के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।
भाग लेने वाले व्यक्ति का प्रतियोगिता में आगे भाग लेना निबंधनों और शर्तों में सभी परिवर्तनों के संबंध में भाग लेने वाले व्यक्ति की सहमति समझा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति OnlineGameStars में ऐसे सारे परिवर्तनों की स्वयं खोज-खबर रखने के लिए बाध्य हैं।
3.8 सामान्य निबंधन और शर्तें
OnlineGameStars के पास उस स्थिति में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति का फॉर्म वापस लेने का अधिकार है, अगर भाग लेने वाला ऐसा व्यक्ति कपटपूर्ण कार्यों में संलग्न है या निबंधनों और शर्तों या संघीय, क्षेत्रीय कानूनों के साथ-साथ राज्यों, क्षेत्रों, नगरों और देशों के कानूनों और कानूनी मानकों का उल्लंघन करने के लिए प्रतियोगिता का उपयोग करता है। भाग लेने वाले व्यक्ति का फॉर्म वापस लेने से सभी पुरस्कार प्वाइंटों और बोनसों का नुकसान हो जाएगा। इसके अलावा, भाग लेने वाले व्यक्ति का खाता ब्लॉक करने के अलावा कम्पनी OnlineGameStars के पास, अपनी इच्छा होने पर सिविल और/या आपराधिक कार्यवाहियां आरम्भ करने सहित संगत प्रशासनिक और/या अन्य मुकदमा दाखिल करने का अधिकार होगा।
कार्यक्रम केवल मूर्त्त व्यक्तियों को ही उपलब्ध है। कॉर्पोरेशनों, संघों और लोगों के अन्य समूह प्रतियोगिता में भाग लेने के हकदार नहीं होंगे। पुरस्कार प्वाइंट प्राप्त करने के लिए एकल खाते का उपयोग करने और बाद में इनके सामूहिक उपयोग के संबंध में मूर्त्त व्यक्तियों को विवश करने और उकसाने के व्यक्तियों और कम्पनियों के क्रियाकलापों को अवैध समझा जाएगा।
पुरस्कार प्वाइंट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति की सम्पत्ति नहीं होंगे और इन्हें कम्पनी वर्ल्डविनर द्वारा किसी भी समय निबंधनों और शर्तों के अनुसार वापस लिया जा सकता है। पुरस्कार प्वाइंट किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित या अंतरित नहीं किए जा सकते और ये घरेलू या अन्य कानून के मानकों के अनुसार भाग लेने वाले व्यक्ति की मौत के बाद ही हस्तांतरित किए जा सकते हैं।
OnlineGameStars कार्यक्रम की अवधि में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत अपर्याप्त या झूठी सूचना के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।
भाग लेने वाले व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने, धन की प्राप्ति और निकासी के अधिकारों और निबंधनों और शर्तों को पूरा करने के संबंध में सभी मामलों और तर्क को OnlineGameStars द्वारा एकपक्षीय रूप से सुलझाया जाएगा।
6.9 देयता की सीमाएं
प्रतियोगिता में भाग लेकर भाग लेने वाला व्यक्ति यह स्वीकार करेगा कि वेवसाइट डेटा की तकनीकी प्रॉसेसिंग और अन्तरण में विभिन्न नेटवर्क माध्यमों के जरिए अन्तरण सम्मिलित है और इसके लिए नेटवर्क कनेक्शनों और उपकरणों के पोर्टों की तकनीकी अपेक्षाओं का पालन करने के लिए डेटा संरचना में परिवर्तन करने की आवश्यकता होती है। OnlineGameStars सूचना के गलत और अशुद्ध प्रदर्शन, भाग लेने वाले व्यक्ति द्वारा प्रतियोगिता के भागस्वरूप प्रचालित या उपयोग किए गए उपकरण और सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्याओं, कर्मचारियों की गलतियों, कार्यनिष्पादन में खराबी, खराबी, अक्रिया, टेलीफोन नेटवर्क या इलेक्ट्रॉनिक डेटा अन्तरण प्रणाली की संचार लाइनों की खराबी, कम्प्यूटर मशीनों, सॉफ्टवेयर के काम न करने, कोई वेबसाइट या ऑनलाइन सेवा एक्सेस न होने के साथ-साथ किसी अन्य तकनीकी या अन्य त्रुटियों और दोषों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा। किसी भी परिस्थिति में, जिसमें ONLINEGAMESTARS या इसके कर्मचारियों की लापरवाही सम्मिलित है, पर यह इस तक ही सीमित नहीं है, निदेशक, अधिकारी, शेयरधारक, विज्ञापन एजेंट, एजेंट, कानूनी वारिस, प्रतिनिधि या सेवा प्रदाता प्रतियोगिता या प्रतियोगिता के भाग के रूप में वस्तु पुरस्कार प्रदान करने के कारण प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, वास्तविक या अव्यक्त क्षतियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे, हालांकि ऊपर वर्णित व्यक्तियों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों को ऐसी क्षतियों की सम्भावना के विरुद्ध चेतावनी दी गई थी। अगर OnlineGameStars प्रतियोगिता के भाग लेने वाले व्यक्तियों को कानूनन अर्जित प्वाइंटों से गैरकानूनी रूप से वंचित करता है, तो कम्पनी की देयता उपयुक्त पुरस्कर प्वाइंटों को प्रदान करने तक ही सीमित होगी। कार्यक्रम में भाग लेकर भुगतान वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला व्यक्ति क्रियाकलापों, अक्रिया, घटनाओं या कार्य या कार्यवाहियाँ आरम्भ करने के आधार के रूप में काम करने वाली स्थितियों को दर्ज करने की तारीख से एक (1) वर्ष के दौरान किसी भी न्यायक्षेत्र की सीमाओं के भीतर ऊपर वर्णित के संबंध में किन्हीं अधिकारों का त्याग करेगा। न तो OnlineGameStars और न ही इसके कर्मचारी, निदेशक, अधिकारी, शेयरधारक, विज्ञापन एजेंसियाँ, एजेंट, कानूनी वारिस, प्रतिनिधि या सेवा प्रदाता साझेदार प्रतिभागियों की साइटों पर पेशकश किए गए उत्पादों और सेवाओं के लिए ज़िम्मेदार होंगे। कानून द्वारा अनुमत सीमाओं के भीतर Witeg Corporation , इसकी विज्ञापन एजेंसियाँ सारे आश्वासनों या गारंटियों को अस्वीकार करेंगी, चाहे ये साझेदारों की साइटों पर पेशकश किए गए उत्पादों और/या सेवाओं के लिए स्पष्ट रूप से व्यक्त या अव्यक्त हों, जिसमें निश्चित उत्पादों के लिए बिक्री और सेवा के लिए उत्पादों की फिटनेस की सभी अव्यक्त गारंटियाँ, और व्यावसायिक प्रचालनों के संचालन या करारों का निष्पादन करने की सामान्य पद्धति से अव्यक्त गारंटियाँ सम्मिलित हैं। कुछ राज्य गारंटी अवधि के सीमित होने की अनुमति नहीं देंगे, इसलिए ऊपर वर्णित इस उपखंड के प्रावधान इन राज्यों में रहने वाले प्रयोक्ताओं पर लागू नहीं होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति यह पुष्टि करेंगे कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्पाद प्राप्त करने पर उनके पास विनिर्माता की वारंटी (यदि कोई हो) पर विश्वास करने का अधिकार है।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक अनिवार्य शर्त के रूप में भुगतान वाली प्रतियोगिताओं के भाग लेने वाले व्यक्ति सहमत होंगे कि (1) कार्यक्रम का निष्पादन करने के लिए या प्रतियोगिता के भाग के रूप में प्राप्त पुरस्कार के संबंध में सभी विवादों, दावों के विवरण और आधार स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय (Permanent Court of Arbitration) के आदेश के अंतर्गत माध्यस्थम् न्यायालय में मामला दर मामला आधार पर सुलझाए जाने हैं और प्रयोक्ताओं के पास सामूहिक कार्य करने का अधिकार नहीं होगा। न्यायालय की कार्यवाहियाँ कम्पनी के मूल स्थल पर अवश्य आरम्भ होनी चाहिए; (2) दावों के विवरण, समाधानों और क्षतिपूर्तियों का विषय वास्तविक व्ययों से अवश्य संबद्ध होना चाहिए, जिनमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्यय सम्मिलित हैं और वकील का शुल्क सम्मिलित नहीं है; और (3) किसी भी परिस्थिति में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति के पास वास्तविक क्षतियों के अलावा अप्रत्यक्ष, अव्यक्त या अन्य क्षतियों के नैतिक नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति की माँग करने और ऐसी क्षतिपूर्ति, वास्तविक क्षतियों की राशि की वृद्धि और अधिक अनुमान के लिए सभी अधिकारों का त्याग करने का अधिकार नहीं होगा।
निबंधनों और शर्तों या अधिकारों की पूर्णता, वैधता, व्याख्या और प्रवर्तनीयता और प्रतियोगिता के संदर्भ में प्रतियोगिता के भाग लेने वाले व्यक्तियों और Witeg Corporation के अधिकारों और बाध्यताओं के संबंध में सभी विवादों और मतभेदों को देश, कम्पनी के स्थान के कानूनों के अनुसार अवश्य सुलझाया जाना चाहिए और उस स्थिति में कानूनों (किसी भी न्यायक्षेत्र) के टकराव के मानकों और सिद्धांतों सहित कानूनों के उपयोग की मनाही है, अगर ये ऐसे कानून के अंतर्गत मामले की सुनवाई की आवश्यकता सूचित करते हैं, जो देश और कम्पनी के स्थान के कानून से भिन्न हो।
चौथा खंड - देयता की सीमाएं
4.1 देयता की सीमाएं। सामान्य प्रावधान
साइट पर कोई खाता पंजीकृत करके और/या प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रयोक्ता यह स्वीकार करेगा कि साइट के संसाधनों का उपयोग करने और इन तक एक्सेस प्राप्त करने या इनका उपयोग करने और एक्सेस प्राप्त करने का प्रयास करने पर प्रयोक्ता को हुए नुकसानों, क्षतियों और हानियों के लिए साइट ज़िम्मेदार नहीं है। इसके द्वारा प्रयोक्ता यह भी स्वीकार करता है कि साइट से डेटा डाउनलोड करने के परिणामस्वरूप प्रयोक्ता को हुए नुकसानों, क्षतियों या हानियों के लिए साइट की ज़िम्मेदारी नहीं है। ऊपर वर्णित की सीमा के बिना प्रयोक्ता यह पुष्टि करता है कि साइट का उपयोग करने के परिणामस्वरूप साइट निजी प्रयोक्ता कम्प्यूटर को हुए नुकसानों, सूचना के दोष, क्षति या विसंगति या किन्हीं अन्य अप्रत्यक्ष या अव्यक्त क्षतियों के लिए जवाबदेह नहीं है।
साइट प्रयोक्ता की सम्पत्ति को हुए किसी नुकसान के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध भी नहीं करेगी और इसके लिए जवाबदेह नहीं होगी, जिसमें साइट पर जाने, उपयोग करने और देखने द्वारा या साइट पर प्रस्तुत किसी सामग्री, डेटा, टेक्सट्, ग्राफिक, वीडियो या ऑडियो सूचना को डाउनलोड करने द्वारा कम्प्यूटर वायरसों से इन्फेक्शन की क्षतियां सम्मिलित हैं।
अगर साइट द्वारा व्यवस्थित प्रणालियों की खराबी या विफलता प्रयोक्ता को उस प्रतियोगिता को पूरा करने से रोकती है, जिसमें उसने भाग लिया था, तो साइट व्ययों की क्षतिपूर्ति के लिए अनुरोध की प्राप्ति पर प्रयोक्ता को खर्च की गई परम्परागत इकाइयों की राशि की ही वापसी करने के लिए बाध्य होगी, न कि स्कोर किए गए परिणामों के लिए बाध्य होगी। साइट के पास प्रणालियों की खराबी या विफलता के लिए ज़िम्मेदारी के मुद्दे को एकपक्षीय रूप से सुलझाने का अधिकार सुरक्षित है। साइट को उस स्थिति में प्रतियोगिता में प्रयोक्ता की प्रतिभागिता सीमित करने या प्रयोक्ता का खाता रद्द करने का अधिकार होगा, अगर साइट स्वयं यह पता लगाती है कि प्रयोक्ता ने जान-बूझकर प्रणालियों की ऐसी खराबी या विफलता उत्पन्न की। साइट किसी अधूरी प्रतियोगिता में प्राप्त न किए गए पुरस्कार के लिए भी ज़िम्मेदार नहीं होगी।
4.2 कोई वारंटी नहीं
साइट पर सभी उत्पादों और सेवाओं की किसी वारंटी के बिना पेशकश की जाती है, जिसमें स्पष्ट रूप से व्यक्त या अव्यक्त वारंटी, निश्चित उद्देश्यों के लिए बिक्री और सेवा के लिए बिक्री और सेवा के लिए उत्पादों की फिटनेस की वारंटी या गैर-उल्लंघन की वारंटी समेत गुणवत्ता आश्वासन सम्मिलित है। सहबद्ध साइट कर्मचारी इस उप खंड की शर्तें बदलने के हकदार नहीं होंगे।
4.3 क्रेडिट कार्डों का उपयोग
प्रयोक्ता यह स्वीकार करेगा कि साइट इसके क्रेडिट कार्ड के अनधिकृत उपयोग या तीसरे व्यक्ति द्वारा भुगतान के अन्य माध्यमों और साइट के संसाधनों का उपयोग करने के परिणामस्वरूप प्रयोक्ता को हुई क्षति के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
क्रेडिट कार्डों और भुगतान के अन्य तरीकों का उपयोग करने के किन्हीं कपटपूर्ण क्रियाकलापों, चाहे इनके कुछ भी परिणाम हों, और कानूनी भुगतानों और शुल्कों का भुगतान करने में प्रयोक्ता के दिवालिया होने के फलस्वरूप प्रयोक्ता का खाता रद्द हो जाएगा, प्रयोक्ता के सभी पुरस्कार वापस ले लिए जाएंगे और सिविल और आपराधिक कार्यवाहियां आरम्भ कर दी जाएंगी।
4.4 खाते की हैकिंग, इसके साथ छेड़छाड़, अनधिकृत एक्सेस
साइट पर कोई खाता पंजीकृत करके और/या प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रयोक्ता यह स्वाभाविक रूप से स्वीकार करेगा कि साइट हैकिंग कार्यों और खाते या साइट के साथ छेड़छाड़, और उन्हें अनधिकृत एक्सेस के परिणामस्वरूप हुई क्षतियों, नुकसानों और हानियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
साइट की प्रणालियों या प्रयोक्ता खातों को अनधिकृत रूप से एक्सेस करने, साइट के आदेश या क्रियाकलापों में हस्तक्षेप करने या साइट को जान-बूझकर हानि या क्षति पहुँचाने का कोई प्रयास सिविल और/या आपराधिक कार्यवाहियां आरम्भ करने के आधार के रूप में काम करेगा और इसके परिणामस्वरूप खाता तुरन्त रद्द हो जाएगा और प्रयोक्ता को दिए गए सारे पुरस्कार वापस ले लिए जाएंगे।
स्वचालित, मैक्रो, प्रोग्राम किए गए या अन्य समान तरीकों का उपयोग करते हुए या साइट के संबंध में अन्य कपटपूर्ण क्रियाकलाप करके प्रतियोगिता में भाग लेने का कोई प्रयास सिविल और/या आपराधिक कार्यवाहियां आरम्भ करने के आधार के रूप में काम करेगा और इसके परिणामस्वरूप खाता तुरन्त रद्द हो जाएगा और प्रयोक्ता को दिए गए सारे पुरस्कार वापस ले लिए जाएंगे।
4.5 साइट का एक-व्यक्ति उपयोग
अपने खाते का मालिक होने के नाते प्रयोक्ता सभी बाध्यताओं के लिए अकेले ज़िम्मेदार होगा और उसके पास निबंधनों और शर्तों के अनुसार अकेला फ्रेंचाइज़ी अधिकार होगा। प्रयोक्ता को अन्य व्यक्तियों को अपने खाते, साइट के संसाधनों और उसकी जीतों का उपयोग करने और प्रयोक्ता की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुमति देने का अधिकार नहीं होगा। प्रयोक्ता का खाता अन्य व्यक्तियों को अन्तरित नहीं किया जाना है। साइट पर पंजीकरण करके और/या प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रयोक्ता यह स्वीकार करेगा कि वह तीसरे व्यक्ति द्वारा प्रयोक्ता खाते के उपयोग में संलग्न सिविल बाध्यताओं, अपेक्षाओं और क्षतियों और/या व्ययों (वकील के शुल्क सहित) से साइट को छूट देता, रक्षा करता है और चौकसी करता है।
4.6 खाता रद्द करना
साइट के पास प्रयोक्ता का खाता रद्द करने, खेलों, प्रतियोगिताओं या प्रतियोगिताओं की निश्चित किस्मों में प्रयोक्ता का भाग लेना सीमित करने या इसे प्रतिबंधित करने या किसी भी आधार, जिसमें प्रयोक्ता द्वारा अनुमत दुरुपयोग सम्मिलित हैं पर ये इन तक ही सीमित नहीं हैं, सहित प्रणाली में भाग लेने वाले व्यक्ति के खाते में परम्परागत इकाइयों की संख्या परिवर्तित करने का अधिकार सुरक्षित है।
साइट पर कोई खाता पंजीकृत करके और/या प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रयोक्ता साइट के प्रतिनिधियों को शिकायतों और दुरुपयोगों के अन्य आरोपों की सच्चाई की जाँच करने के लिए खाता सूचना देखने का अधिकार प्रदान करने पर सहमत होगा।
अगर कोई हो, तो पंजीकरण शुल्कों और निकाली गई धनराशि काटने के बाद सारी प्रयोक्ता धनराशि (जमा) भाग लेने वाले व्यक्ति को लौटा दी जाएगी। सभी जीतें (अगर कोई हों) साइट के विवेक पर वापस ली जा सकती हैं।
पाँचवाँ खंड -वस्तु पुरस्कार
5.1 देयता की सीमाएं। सामान्य प्रावधान
वस्तु पुरस्कार निधि से संबंधित प्रतियोगिता के निबंधन और शर्तें निम्नलिखित असामान्य परिस्थितियों के सिवाए धन पुरस्कार निधि से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए निर्मित निबंधनों और शर्तों के समान हैं।
5.2 धन के लिए पुरस्कार की बदली
खिलाड़ी जीते गए वस्तु पुरस्कार के बदले में धन के भुगतान के लिए अनुरोध करने के हकदार होंगे, हालांकि साइट ऐसे अनुरोध को मंजूर करने के लिए बाध्य नहीं होगी। साइट के पास, साइट की इच्छा होने पर, पुरस्कार वस्तु के बदले धन का भुगतान करने की सम्भावना के बारे में निर्णय लेने का अधिकार होगा और साइट के पास धन की राशि तय करने का अधिकार होगा, हालांकि हो सकता है कि यह पुरस्कार की लागत के समान न हो। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी साइट का प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है - वस्तु पुरस्कार ले सकता है - या पुरस्कार और इसके बराबर धनराशि को अस्वीकार कर सकता है। साइट के पास उस स्थिति में विजेता के खाते में जीते गए वस्तु पुरस्कार, खेल मुद्रा में बराबर पुरस्कार की राशि (जिसे साइट के अकेले निर्णय से तय किया जाता है) रखने का भी अधिकार होगा, अगर प्रयोक्ता निश्चित समयावधि में, पर कम से कम 30 दिनों में संबंधित पुरस्कार का दावा प्रस्तुत नहीं करता।
अगर कुछ कारणों की वजह से खिलाड़ी को पुरस्कार प्रस्तुत नहीं किया जा सकता, अगर प्रयोक्ता साइट प्रशासन या साझेदारों की पहुँच से परे हो या सुपुर्दगी में कठिनाई होने के मामले में साइट के पास, साइट की इच्छा होने पर, पुरस्कार को वस्तु से बदलने का अधिकार होगा, जिसकी राशि साइट द्वारा अर्जन मूल्य से तय की जाएगी, न कि विनिर्माता के सुझाए गए खुदरा मूल्य या अन्य मूल्य के अनुसार तय की जाएगी। खिलाड़ी उन पुरस्कारों को वापस करने या इनका आदान-प्रदान करने के हकदार नहीं होंगे, जो पहले से ही उनके खाते में खेल बोनसों या पुरस्कार बोनसों के रूप में प्रविष्ट किए गए हैं।
5.3 ड्रॉ
धन पुरस्कार निधि के संबंध में प्रतियोगिता में टाई के मामले में पुरस्कार समान रूप से आपस में बाँटा जाता है। फिर भी कार, हीरे की अंगूठी इत्यादि जैसे पुरस्कारों को बाँटा जाना सम्भव न होने के परिणामस्वरूप वस्तु पुरस्कार निधि के संबंध में प्रतियोगिताओं में ड्रॉ निम्नलिखित तरीके से निर्धारित किया जाएगाःजिस खिलाड़ी ने पहले अधिकतम प्वाइंट प्राप्त किए हैं, उसे समान प्वाइंट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बीच विजेता माना जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर प्रयोक्ता X और प्रयोक्ता Y ने 1,500 प्वाइंट प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, जिसमें प्रयोक्ता X ने 14:00 में पूरा किया और प्रयोक्ता Y ने 15:00 में पूरा किया, तो प्रयोक्ता X को विजेता माना जाएगा और प्रयोक्ता Y दूसरा पुरस्कार प्राप्त करेगा (अगर कोई हो)।
5.4 कर
प्रतियोगिताओं और धन पुरस्कार निधि की तरह प्रयोक्ता विजेताओं के देशों और क्षेत्रों के कानूनों के अनुसार, वस्तु पुरस्कार जीतने के लिए कर का भुगतान करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा करों का भुगतान न करने के लिए साइट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
5.5 सुपुर्दगी समय
अगर कानून अन्यथा विनिर्दिष्ट न करता हो, तो वस्तु पुरस्कार विजेता खिलाड़ी द्वारा उचित अनुरोध की तारीख से 14 दिनों के भीतर प्रयोक्ता को भेजा जाएगा। अगर शर्तें और विजेता खिलाड़ी का स्थान अन्यथा विनिर्दिष्ट न करता हो, तो सभी उत्पाद पोतपर्यंत निःशुल्क (FOB -Free On Board) भेजे जाएंगे। प्रेषक और इसके अनुसार साइट सुपुर्दगी में उत्पाद को नुकसानों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी। सुपुर्दगी लागत का भुगतान प्रयोक्ता द्वारा किया जाना है और इसे उसके खाते से अंतरित किया जाता है। निश्चित प्रतियोगिताओं में (उचित अधिसूचना के साथ) साइट उत्पादों के लिए सुपुर्दगी लागत स्वीकार कर सकती है, हालांकि यह साइट के लिए अनिवार्य नहीं है।
5.6 वारंटियाँ
साइट उत्पादों में विनिर्माण दोषों, इनके उपयोग के दौरान या इनके अनुचित उपयोग के परिणामस्वरूप पाए गए दोषों के साथ-साथ उत्पाद की रोज़मर्रा की मरम्मत के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी, अगर उत्पाद विनिर्माता की वारंटी से कवर हो, तो पूरी ज़िम्मेदारी सीधे रूप से विनिर्माता की है। अगर उत्पाद विनिर्माता की वारंटी से कवर नहीं है, तो इसे वारंटी के बिना प्रयोक्ता को प्रस्तुत किया जाएगा और साइट इस प्रकार विनिर्माण दोषों, इनके उपयोग के दौरान या इनके अनुचित उपयोग के परिणामस्वरूप पाए गए दोषों के साथ-साथ उत्पाद की रोज़मर्रा की मरम्मत के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी। साइट किसी वस्तु पुरस्कार, विशेष रूप से सामूहिक पुरस्कारों, की वास्तविकता और मौलिकता के लिए किन्हीं वारंटियों या आश्वासनों की पेशकश नहीं करती।
5.7 पुरस्कार वाउचर
अगर प्रयोक्ता पुरस्कार के रूप में पर्यटक वाउचर जीतता है, तो वह उचित अनुरोध प्राप्त होने की तारीख से एक सप्ताह के भीतर साइट को बुकिंग पुरस्कार वाउचर के लिए समस्त सूचना भेजने के लिए बाध्य होगा, जिसमें पर्यटकों के नाम और आयु, प्रस्थान का नगर और अगर सम्भव हो, तो भ्रमण की तारीखें सम्मिलित हैं, पर यह इस तक ही सीमित नहीं हैं, अन्यथा पुरस्कार रद्द किया जा सकता है। साइट तीसरे पक्षकारों - पर्यटक कम्पनियों और प्रचालकों - के क्रियाकलापों के कारण क्षतियों और यात्रा और भ्रमण में प्रयोक्ता द्वारा स्वास्थ्य को नुकसान और अन्य क्षतियों और वाउचर रद्द किए जाने, स्थगित किए जाने, विस्तार किए जाने के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी।
5.8 अन्य पुरस्कार
अगर पुरस्कार प्राप्त करना हो, तो प्रयोक्ता के पास संबंधित क्षेत्रीय, संघीय लाइसेंसों या परमिटों के साथ-साथ देशों या नगरों के लाइसेंस और परमिट होने चाहिए (उदाहरण के लिए कार जीतने पर ड्राइविंग लाइसेंस)। खिलाड़ियों को उचित अनुरोध प्राप्त होने की तारीख से एक सप्ताह के भीतर ऐसे लाइसेंस या परमिट और ऐसी अन्य सूचना के प्रमाण अवश्य प्रस्तुत करने चाहिए. अन्यथा पुरस्कार रद्द किया जा सकता है।